सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जानें आज के ताजा भाव
आज MCX पर सोना 153680 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 236764 रुपये प्रति किलो पहुंची। जानें ताजा रेट, गिरावट की वजह और खरीदारी का सही समय।
नई दिल्ली। सर्राफा बाजार और MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर आज फिर से हलचल तेज है. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है. अगर आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा आंकड़े आपको राहत दे सकते हैं।
सोना 154000 रुपये के नीचे फिसला
आज सुबह से ही सोने में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है. सुबह 9:53 बजे तक MCX पर सोना 1080 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. इस कटौती के बाद सोने की कीमत 153680 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price 153680 Update) के स्तर पर आ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती के कारण घरेलू बाजार में सोने पर दबाव बना हुआ है।
चांदी में 3000 रुपये से ज्यादा की कटौती
कल की ऐतिहासिक गिरावट के बाद चांदी में आज फिर से सुस्ती छाई हुई है. चांदी के भाव (Silver Rate Today MCX) में सुबह तक 3127 रुपये की कटौती दर्ज की गई है. इस गिरावट के साथ चांदी अब 236764 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. दो दिनों के भीतर चांदी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आ चुकी है, जो औद्योगिक मांग और निवेश के लिहाज से एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0