चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, वकील की मौत
चंबा के तुन्नूहट्टी-लाहड़ू मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक अधिवक्ता की मौत, दूसरा गंभीर घायल टांडा रेफर। पुलिस जांच जारी।
चंबा । चंबा जिले में तुन्नूहट्टी-लाहड़ू मार्ग पर होबारड़ी पुल के समीप बुधवार दोपहर को एक आल्टो कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक और घायल पेशे से अधिवक्ता हैं और वे डलहौजी न्यायालय से लौट रहे थे। हादसे में मृतक की पहचान आशीष शर्मा पुत्र जोगिंद्र कुमार शर्मा निवासी लाहडू तहसील भटियात के रूप में हुई।वहीं, घायल की पहचान राज गोपाल कौशल पुत्र धनी राम निवासी चुवाड़ी के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता आशीष शर्मा और राज गोपाल कौशल डलहौजी न्यायालय में किसी काम से गए थे। वापस आते वक्त उनकी गाड़ी होबारड़ी पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। साथ ही हादसें के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है और मृतक का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0