POCSO केस में हंसराज को राहत, सुनवाई टली

चुराह विधायक डॉ. हंसराज के पोक्सो मामले में सुनवाई टली, पीड़िता के पेश न होने से अब 23 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई।

Mar 30, 2026 - 20:26
 0  108
POCSO केस में हंसराज को राहत, सुनवाई टली

रोजाना हिमाचल ब्यूरो I चंबा
चुराह के विधायक डॉ. हंसराज से जुड़े पोक्सो मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। पीड़िता के अदालत में उपस्थित न होने के कारण केस की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि विधायक अदालत में मौजूद रहे।

अदालत ने अब मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को निर्धारित की है, जिसमें विधायक और पीड़िता दोनों को पेश होना होगा। इस दौरान पीड़िता के बयान कैमरे के सामने दर्ज किए जाएंगे।

गौरतलब है कि 5 मार्च को इस मामले में आरोप तय हो चुके हैं। आगामी सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह पेश किए जाएंगे, जिनकी जिरह बचाव पक्ष के वकील द्वारा की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0