जनगणना-2027 के लिए फील्ड प्रशिक्षकों का  प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

चंबा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, इस बार डिजिटल और सेल्फ-एन्यूमरेशन सिस्टम लागू। 1 जून से लोग खुद भरेंगे डेटा।

May 5, 2026 - 11:16
 0  36
जनगणना-2027 के लिए फील्ड प्रशिक्षकों का  प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । चंबा 
चंबा में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उपायुक्त एवं जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बचत भवन में 32 फील्ड प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण 4 मई से 6 मई तक चलेगा, जिसमें जनगणना के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। पहली बार स्व-गणना पद्धति लागू की जा रही है, जिसमें लोग HLO मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के जरिए 1 जून से 15 जून 2026 तक अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 16 जून से 15 जुलाई तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य होगा।

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसके आधार पर नीतियां तय होती हैं। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

साथ ही जिला वासियों से अपील की गई है कि वे सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं, जिससे जनगणना कार्य सटीक रूप से पूरा हो सके। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0