चंबा में 52 वर्षीय मिस्त्री की संदिग्ध मौत, जांच शुरू
चंबा के भटियात क्षेत्र में 52 वर्षीय मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत। पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने फिलहाल कोई शक नहीं जताया।
चंबा में 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत
चम्बा जिला के भटियात क्षेत्र की चलामा पंचायत के कमलाड़ी गांव में 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गिरधारी लाल निवासी नडीनाल, ग्राम पंचायत गढ़ाना के रूप में हुई है। वह पेशे से मिस्त्री था और पिछले कुछ समय से कमलाड़ी में किराए के कमरे में रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस, परिजनों ने नहीं जताया शक
घटना की सूचना एक राहगीर द्वारा मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पूर्व प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने व्यक्ति को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक बयानों में परिजनों ने किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है, जबकि मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0