दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू, RDG पर हाईकमान संग मंथन, नड्डा से नहीं हो पाई मुलाकात
सीएम सुक्खू दिल्ली से शिमला लौटे। खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात में RDG बंद होने से प्रदेश को हो रहे नुकसान पर चर्चा। नड्डा से नहीं हो पाई भेंट।
शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार दोपहर दिल्ली से शिमला लौट आए। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस बैठक में प्रदेश सरकार के कार्यों और संगठन के मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली आरडीजी बंद कर दी है, जिससे राज्य को होने वाले नुकसान सहित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
बुधवार को उनका दिल्ली में रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा था, लेकिन कल 12 फरवरी को कैबिनेट बैठक होने के कारण वह शिमला लौट आए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलने का समय मांगा था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री ने आरडीजी पर सहयोग की अपील उनसे करनी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0