HP पंचायत चुनाव: 26-30 मई वोटिंग, बड़ा रण

हिमाचल में पंचायत चुनाव का बिगुल, 3754 पंचायतों में 31,182 पदों के लिए चुनाव। 26, 28 और 30 मई को मतदान, नामांकन 7 मई से शुरू।

May 6, 2026 - 12:12
 0  36
HP पंचायत चुनाव: 26-30 मई वोटिंग, बड़ा रण

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला 
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है और पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। पंचायत चुनाव के इस महादंगल के लिए मैदान सज चुका है और राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी पूरी ताकत के साथ चुनावी रण में उतरने को तैयार हैं।

जानकारी के अनुसार, इस बार प्रदेश की 3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न दलों ने अपने उम्मीदवारों की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। भाजपा ने कई जिलों में जिला परिषद के उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है, जबकि कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची अंतिम रूप दे चुकी है। अनुमान है कि करीब एक लाख उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 7 मई से नामांकन दाखिल करने के साथ होगी। नामांकन प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई को संपन्न होगी, जबकि 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को नाम वापस लेने के लिए 14 और 15 मई का समय दिया गया है। 15 मई को नाम वापसी के तुरंत बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। नाम वापसी की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

मतदान तीन चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण 26 मई, दूसरा चरण 28 मई और तीसरा चरण 30 मई को आयोजित होगा। इस बार प्रदेश में करीब 50 लाख 79 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव को लेकर प्रदेश भर में उत्साह का माहौल है। प्रशासन भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है, जबकि उम्मीदवारों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0