धर्मशाला में लूट: मिर्ची डाल बाइक छीनकर फरार

धर्मशाला के योल में बाइक लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोपियों ने युवक की आंखों में मिर्ची डालकर सिर पर वार कर मोटरसाइकिल छीन ली।

Mar 26, 2026 - 20:21
 0  81
धर्मशाला में लूट: मिर्ची डाल बाइक छीनकर फरार

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला
पुलिस थाना धर्मशाला के तहत याेल में बाइक चुराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चतेहड़ चौक के पास भीमसेन निवासी योल के आगे मोटरसाइकिल रोककर चतेहड़ के 2 व्यक्तियों ने आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर तथा लोहे की छिन्नी से सिर पर चोट मारी तथा मौके से मोटरसाइकिल लेकर भाग गए।

पीड़ित को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0