कांगड़ा में 24 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
विद्युत उपमंडल नंबर-1 कांगड़ा के अंतर्गत 24 अक्टूबर 2026 को जरूरी रखरखाव कार्य और बिजली की तारों के साथ लगती पेड़ों की टहनियों की कटाई की जाएगी।
सुमन महाशा । कांगड़ा
विद्युत उपमंडल नंबर-1 कांगड़ा के अंतर्गत 24 अक्टूबर 2026 को जरूरी रखरखाव कार्य और बिजली की तारों के साथ लगती पेड़ों की टहनियों की कटाई की जाएगी। इसके चलते सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता पुलकित दीक्षित ने बताया कि इस दौरान न्यू बस स्टैंड कांगड़ा, केडी गली, पॉलिटेक्निक कॉलेज, जमानाबाद रोड, कॉलेज रोड, टंडन क्लब, नटेहड़, राजपूत सभा, सिविल अस्पताल, सिविल कोर्ट, तहसील चौक, होशियारपुर रोड और गीता विहार कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। यदि किसी कारणवश निर्धारित दिन कार्य पूरा नहीं हो पाता है, तो इसे अगले दिन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0