एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में बास्केटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के तत्वावधान में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में आयोजित अंतर-महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए।

Oct 18, 2026 - 16:59
 0  54
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में बास्केटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में बास्केटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सुमन महाशा । कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के तत्वावधान में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में आयोजित अंतर-महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया।

दूसरे दिन पालमपुर ने सोलन को 62-48 से हराया। भोरंज ने नाहन को 33-22 से पराजित किया, जबकि ठियोग ने पीजी सेंटर शिमला को 43-20 से मात दी। मेजबान कांगड़ा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नादौन को 46-5 के बड़े अंतर से हराया। वहीं, धर्मशाला ने घुमारवीं को 44-19 और हमीरपुर ने संजोली को 39-21 से पराजित किया।

अन्य मुकाबलों में पालमपुर ने बिलासपुर को 41-16 से हराया। पीजी सेंटर शिमला ने घुमारवीं को 30-18 से मात दी, जबकि कोटशेरा ने सोलन को 47-27 से पराजित किया।

प्रतियोगिता अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। आयोजन समिति के अनुसार, कल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। खिताबी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0