हिमाचल की जनगणना 2027 डिजिटल, स्मार्टफोन-खानपान का पूरा हिसाब

हिमाचल की जनगणना 2027 डिजिटल होगी। स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, लैपटॉप और खानपान तक का पूरा रिकॉर्ड किया जाएगा। पहला चरण 12 मई से शुरू।

Mar 19, 2026 - 14:25
 0  54
हिमाचल की जनगणना 2027 डिजिटल, स्मार्टफोन-खानपान का पूरा हिसाब

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
हिमाचल प्रदेश में इस बार की जनगणना न केवल आबादी के आंकड़े जुटाएगी, बल्कि प्रदेश की बदलती जीवनशैली और खान-पान का डिजिटल खाका भी तैयार करेगी। आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण (मकान सूचीकरण) के तहत पहली बार प्रदेश के नागरिकों से उनकी डिजिटल सुविधाओं जैसे स्मार्टफोन, इंटरनेट, कम्प्यूटर और लैपटॉप के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी जाएगी। इतना ही नहीं, सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सटीक आकलन करने के लिए परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज का विवरण भी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होगा। कांगड़ा जिला सहित पूरे प्रदेश में इस महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया का पहला चरण 12 मई से शुरू होकर दस जून तक संचालित किया जाएगा।
जनगणना की इस व्यापक प्रक्रिया को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण में मकानों की सूची तैयार करना और बुनियादी सुविधाओं का आकलन करना मुख्य लक्ष्य रहेगा। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या की वास्तविक गणना की जाएगी। कर्मचारियों को विशेष रूप से डिजिटल डेटा संग्रह के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे डेटा में मानवीय त्रुटि की गुंजाइश कम रहे और रिपोर्ट पारदर्शी हो। पहले चरण के दौरान गणना कर्मचारी परिवारों से मकान की स्थिति से जुड़े सवाल पूछेंगे। इसमें भवन का नंबर, फर्श, दीवार और छत में इस्तेमाल की गई सामग्री, और कमरों की संख्या जैसे विवरण शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0