लाहुल-स्पीति में बर्फ का कहर, 142 सड़कों पर थमी आवाजाही

लाहुल-स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद 142 सड़कें बंद। पीडब्ल्यूडी और बीआरओ बहाली में जुटे, जनजीवन सामान्य होने में लगेगा समय।

Feb 8, 2026 - 18:44
 0  81
लाहुल-स्पीति में बर्फ का कहर, 142 सड़कों पर थमी आवाजाही

केलांग। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में बर्फबारी के बाद हालात अब भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। जिले में अब भी 142 सड़कें पूरी तरह बंद हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग (PWD) और सीमा सड़क संगठन (BRO) मार्ग बहाली में जुटे हैं, लेकिन भारी बर्फ के चलते कार्य में समय लग रहा है।

बर्फ से ढकी सड़कों पर थमे पहिए
लगातार हुई बर्फबारी के कारण जिले के कई संपर्क मार्ग और मुख्य सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। हाल ही में बहाल किए गए कुछ मार्ग भी दोबारा बंद हो गए हैं। सड़कों पर बर्फ और फिसलन के कारण बस सेवाएं भी बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों की आवाजाही सीमित हो गई है।

कहां-कहां बंद हैं सड़कें? जानकारी के अनुसार जिले में अवरुद्ध सड़कों की स्थिति इस प्रकार है—
लाहुल मंडल: 65 सड़कें बंद
उदयपुर मंडल: 57 सड़कें बंद
स्पीति क्षेत्र: 20 सड़कें बंद
कुल मिलाकर जिले में 142 सड़कें बर्फबारी की चपेट में हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति
एनएच और प्रमुख मार्गों की हालत भी पूरी तरह सामान्य नहीं है—
एनएच-003 (रोहतांग पास): पूरी तरह बंद
एनएच-003 नॉर्थ पोर्टल से दारचा: केवल 4x4 वाहनों के लिए खुला
जिस्पा–दारचा–सरचू: बंद
दारचा–शिंकुला: बंद
ग्रांफू–लोसर: बंद
तिंदी–काडूनाला: 4x4 वाहनों के लिए खुला
सुमदो–लोसर: ओपन
लोसर–ग्रांफू: बंद

मार्च-अप्रैल में मिल सकती है बड़ी राहत
लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की बहाली में अभी समय लगेगा। अनुमान है कि मार्च के अंत या अप्रैल में बड़े स्तर पर मार्ग बहाली का कार्य शुरू हो पाएगा। वहीं घाटी के भीतर संपर्क मार्गों को भी खोलने में कुछ समय लग सकता है।

विधायक अनुराधा राणा का बयान
लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा “लोक निर्माण विभाग और बीआरओ की टीमें दिन-रात मार्ग बहाली में जुटी हैं। लिंक सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जा रहा है। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द राहत मिलेगी।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0