Honda CB750 Hornet पर धमाकेदार ऑफर, बाइक पर मिल रहा 1 लाख तक का डिस्काउंट, जल्दी करें !

Honda CB750 Hornet पर 1 लाख तक का डिस्काउंट, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल्स। सीमित समय के ऑफर का फायदा उठाएं।

Feb 15, 2026 - 16:10
 0  18
Honda CB750 Hornet पर धमाकेदार ऑफर, बाइक पर मिल रहा 1 लाख तक का डिस्काउंट, जल्दी करें  !

नई दिल्ली। स्पोर्ट बाइक के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, Honda अपनी शानदार स्पोर्ट बाइक CB750 Hornet भारी भरकम डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने देशभर के अपने प्रीमियम होंडा बिगविंग डिलरशिप नेटवर्क पर इस मिडिलवेट नेकेड बाइक के MY2025 स्टॉक पर (Honda CB750 Hornet Discount Offer) 1 लाख रुपए तक की छूट की पेशकश की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डिस्काउंट ऑफर एक नियमित समय के लिए है। ऐसे में अगर आप भी इस बाइक को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

CB750 Hornet की कीमत
 भारतीय बाजार में लॉन्च के समय इस बाइक की कीमत 8.59 लाख रुपए एक्स-शोरूम राखी गई थी। वहीं जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद दाम बढ़कर 9.22 लाख रुपए ( एक्स-शोरूम) हो गए। वहीं कंपनी की तरफ से दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर के चलते इस बाइक की कीमत में काफी कमी आई है। कंपनी का उद्देश्य MY2025 मॉडल ईयर की बची हुई (Honda CB750 Hornet Discount Offer) इन्वेंट्री को क्लियर करना है। हालांकि, ऑफर की उपलब्धता डीलरशिप के स्टॉक पर निर्भर करेगी, इसलिए अपने नजदीकी अधिकृत शोरूम से जानकारी लेना जरूरी है।

CB750 Hornet का इंजन
 CB750 Hornet के परफॉर्मेंस के बारे में बात की जाए तो इस शानदार बाइक में 755cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9,500 rpm पर 90.5 bhp की पावर और 7,250 rpm पर 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है और इसमें स्लिपर क्लच की सुविधा भी मिलती है, जो तेज डाउनशिफ्ट (Honda CB750 Hornet Discount Offer) के दौरान बेहतर कंट्रोल देता है। यह स्पोर्ट बाइक डायमंड फ्रेम पर आधारित है और इसमें आगे की तरफ USD फोर्क्स तथा पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ड्यूल डिस्क और रियर में सिंगल डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है।

Honda CB750 Hornet में मिलते हैं शानदार फीचर्स
 Honda CB750 Hornet फीचर्स के मामले में भी किसी दमदार बाइक से पीछे नहीं है। कंपनी की तरफ से CB750 Hornet में फुल-LED लाइटिंग, 5-इंच TFT स्क्रीन के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मल्टीपल राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। प्रीमियम मिडिलवेट सेगमेंट में इसकी पहले से (Honda CB750 Hornet Discount Offer) अच्छी मांग रही है, और मौजूदा छूट के बाद इसकी बिक्री में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0