Jeep की नई SUV ने मचाया तहलका, जानिए इसके फीचर्स
Jeep Wrangler Willys 392 का ग्लोबल डेब्यू। 6.4L V8 इंजन, जबरदस्त पावर और ऑफ-रोड फीचर्स के साथ SUV ने मचाया धमाल।
Videos
View Allनई दिल्ली।Jeep Wrangler Willys 392 Features जीप का नाम हमेशा ऑफ-रोडिंग की दुनिया में बहुत खास रहा है। अब कंपनी ने अपने फैंस के लिए एक बेहद लिमिटेड एडिशन Jeep Wrangler Willys 392 पेश किया है। यह मॉडल क्लासिक Willys स्टाइल को मॉडर्न परफॉर्मेंस के साथ जोड़ता है और दमदार 6.4 लीटर HEMI V8 इंजन के साथ आता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसकी खास बातें।
दमदार इंजन और पावर
Wrangler Willys 392 के बोनट के नीचे 6.4L HEMI V8 इंजन है, जो 463.57 hp की पावर और 637.23 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ड्यूल-मोड एग्जॉस्ट है, जिससे आप इंजन की आवाज को अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। यह SUV शहर की सड़कों पर आराम से दौड़ सकती है और कठिन ऑफ-रोड ट्रेल्स पर भी बेखौफ प्रदर्शन परफॉर्म करती है।
असली ऑफ-रोड मशीन
जीप ने इसे एक असली ऑफ-रोड मशीन बनाया है। इसमें Selec-Trac ट्रांसफर केस, 4.56 एक्सल रेशियो, डेना 44 एक्सल यानी फुल-फ्लोट रियर सेटअप, इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग रियर डिफरेंशियल और 35-इंच BF Goodrich KO2 टायर्स हैं। 17-इंच बीडलॉक-केपेबल व्हील्स और करीब 282 mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे मुश्किल ट्रेल्स पर भी सक्षम बनाते हैं। साथ ही रॉक रेल्स, स्टील रियर बंपर और विंच-रेडी फ्रंट बंपर इसे और मजबूती प्रदान करती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0