फुल टैंक और 750 KM रेंज! 5 बाइक्स देती हैं शानदार एवरेज, कीमत 60,000 से भी कम

भारत में 60 हजार से कम कीमत में मिलने वाली 5 शानदार माइलेज बाइक्स, जो देती हैं 70-80 kmpl और 750KM तक की रेंज, जानें पूरी डिटेल।

Feb 25, 2026 - 00:39
 0  297
फुल टैंक और 750 KM रेंज! 5 बाइक्स देती हैं शानदार एवरेज, कीमत 60,000 से भी कम

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी


अगर आपकी रोजाना की यात्रा लंबी है और पेट्रोल का खर्च जेब पर भारी पड़ रहा है, तो ज्यादा माइलेज वाली बाइक आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है. खास बात यह है कि भारतीय बाजार में ऐसी कई किफायती बाइक्स मौजूद हैं, जो कम कीमत में शानदार माइलेज देती हैं. अगर आपका बजट करीब 60 हजार रुपये के आसपास है और आप एक भरोसेमंद डेली कम्यूटर तलाश रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली है. आइए जानते हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स और उनकी खासियत।

बेस्ट हैं ये 5 ऑप्शन
TVS Sport- कम कीमत में लंबी रेंज
TVS Sport अपने हल्के वजन और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. इसमें 109.7cc का इंजन मिलता है, जो 70 से 80 kmpl तक का रियल-वर्ल्ड माइलेज देता है. इसकी लंबी और आरामदायक सीट रोजाना के इस्तेमाल के लिए इसे बेहतर बनाती है. 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक करीब 750 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55,500 से 58,600 रुपये के बीच है.

TVS Radeon- मजबूत और आरामदायक कम्यूटर
TVS Radeon भी 109.7cc इंजन के साथ आती है और 65 से 73 kmpl तक का माइलेज देती है. यह बाइक अपनी मजबूत बॉडी और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसमें आरामदायक सीट, बेहतर सस्पेंशन और USB चार्जिंग जैसे उपयोगी फीचर्स भी मिलते हैं. शहर और ग्रामीण इलाकों, दोनों जगह के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प है. इसकी कीमत 55,400 से 59,800 रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

Hero HF Deluxe- भरोसे और कम खर्च का नाम
Hero HF Deluxe लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा बाइक रही है. इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है, जो i3S टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यह तकनीक ट्रैफिक में इंजन को ऑटोमैटिक बंद करके फ्यूल बचाने में मदद करती है. यह बाइक 65 से 70 kmpl तक का माइलेज देती है और कम मेंटेनेंस के कारण मिडिल क्लास और ग्रामीण इलाकों में काफी लोकप्रिय है. इसकी कीमत 56,742 से 59,992 रुपये के बीच है।

Hero HF 100- सबसे किफायती विकल्पों में से एक
अगर आप कम बजट में एक सिंपल और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं, तो Hero HF 100 अच्छा विकल्प है. इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है और यह करीब 70 kmpl का माइलेज देती है. इसका डिजाइन साधारण है, लेकिन इंजन मजबूत है और सर्विस कॉस्ट भी कम आती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,489 रुपये है।

TVS XL100 Heavy Duty- ज्यादा काम और ज्यादा माइलेज
TVS XL100 Heavy Duty एक मोपेड है, जो खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और छोटे व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसमें 99.7cc का इंजन मिलता है और यह 65 से 80 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है. भारी सामान ढोने की क्षमता और कम कीमत इसकी सबसे बड़ी खासियत है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 44,550 से 59,150 रुपये के बीच है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0