TVS King Kargo HD CNG भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

TVS ने नया TVS King Kargo HD CNG भारत में लॉन्च किया। जानें इसके फीचर्स, दमदार इंजन, लोड डेक और कमर्शियल सेगमेंट में इसकी खासियतें।

Feb 6, 2026 - 19:45
 0  36
TVS King Kargo HD CNG भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टीवीएस मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कमर्शियल सेगमेंट में भी कई वाहन ऑफर किए जाते हैं। हाल में ही TVS King Kargo HD CNG को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत दी गई हैं। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ नया कमर्शियल वाहन
टीवीएस की ओर से नए कमर्शियल वाहन के तौर पर tvs king kargo hd cng को लॉन्‍च कर दिया है। इसे लास्‍ट माइल कनेक्‍टिविटी के लिए सीएनजी के साथ लॉन्‍च किया गया है।

क्‍या है खासियत
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस तीन पहिया वाहन में 6.6 फीट का लोड डेक, पूरी तरह से खुलने वाली खिड़कियाँ, पावर गियर जैसी खासियत को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन
टीवीएस की ओर से इसमें 301.1 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जिससे इसे 9.1 किलोवाट की पावर और 22.4 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इससे इस तीन पहिया वाहन को अधिकतम 62 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 235 एमएम रखी गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0