नादौन में शिवभक्ति की महाधूम, मौनी बाबा कुटिया में शिव महापुराण कथा

नादौन के मौनी बाबा कुटिया फतेहपुर सुकराला में 9 से 16 फरवरी तक शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ व महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित, स्वामी गोविंद चैतन्य जी करेंगे कथा वाचन।

Feb 7, 2026 - 22:02
 0  45
नादौन में शिवभक्ति की महाधूम, मौनी बाबा कुटिया में शिव महापुराण कथा

नादौन ।  क्षेत्र के प्रसिद्ध अध्यात्मिक स्थल पूज्य मौनी बाबा कुटिया फतेहपुर सुकराला में कल 9 से 16 फरवरी तक शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं महाशिवरात्री महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। जिसमें हरिद्वार से स्वामी गोविंद चैतन्य जी महाराज व्यास पीठ से शिवकथामृत का पान करायेंगे। इसके अलावा इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से अनेक संत, साधक तथा विद्वान भाग लेंगे।

 जानकारी देते हुए पूज्य मौनी बाबा अध्यात्मिक न्यास के अध्यक्ष डॉ रत्न चन्द शर्मा ने बताया कि 9 फरवरी से प्रतिदिन सुबह 6 बजे शिव पूजन तथा रुद्राभिषेक का आयोजन होगा जबकि दोपहर बाद साढ़े बारह से शाम चार बजे तक प्रवचन एवं शिव कथा होगी।

 सोमवार 16 फरवरी को सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक शिव कथा होगी तथा साढ़े ग्यारह बजे धन्यवाद ज्ञापन एवं आरती होगी। इसके उपरांत भण्डारे के प्रसाद का वितरण होगा। इसके अलावा 15 फरवरी को कथा के उपरांत शाम सवा चार बजे हवन यज्ञ तथा शाम पांच बजे ध्वजारोहण एवं वंदन किया जाएगा। गौर हो कि कुटिया में वर्ष भर अध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इस अध्यात्मिक स्थल पर लोगों की गहरी आस्था है। शिवरात्री के उपलक्ष्य पर हर वर्ष इसी तरह का आयोजन धूमधाम से होता है। जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल होते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0