महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें पूरे नियम

महाशिवरात्रि 2026 पर व्रत के नियम, क्या खाएं और क्या नहीं, सुबह से रात तक पूजा विधि और फलाहार की पूरी जानकारी पढ़ें।

Feb 14, 2026 - 16:07
 0  27
महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें पूरे नियम

शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का व्रत बहुत ही खास होता हैl जो लोग किसी कारण से रोजाना महादेव की पूजा ही कर पाते हैं, वो भी महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भोलेबाबा खुश होते हैं और भक्तों की इच्छाओं को पूरा करते हैं. खासकर, अविवाहित लोग मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैंl द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता हैl इस बार 15 फरवरी 2026, वार रविवार को महाशिवरात्रि मनाई जा रही हैl हालांकि, महाशिवरात्रि के व्रत से जुड़े कई नियम भी हैं, जिनका पालन करने पर ही पूजा का पूर्ण फल मिलता हैl 

महाशिवरात्रि का व्रत कैसे रखें? 
निर्जला व्रत- दिनभर न तो कुछ खा सकते हैं और न ही पानी पी सकते हैंl
फलाहार व्रत- दिन में एक या दो बार फल खा सकते हैंl
एकभुक्त व्रत- दिन में केवल एक बार सात्विक भोजन कर सकते हैंl

महाशिवरात्रि के व्रत में कौन से फल खा सकते हैं? 
महाशिवरात्रि के दिन यदि आप फलाहार व्रत रख रहे हैं तो केला, सेब, अनार, पपीता, अंगूर, संतरा, तरबूज, खरबूजा, नाशपाती, अमरूद, कीवी, आम, चीकू, बेर, नारियल, स्ट्रॉबेरी, जामुन, अनानास, सीताफल और अंजीर जैसे ताजे फल खाए जा सकते हैंl

महाशिवरात्रि के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?  
महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान अनाज, चाय, कॉफी, शराब और तामसिक चीजों का सेवन करने से पाप लगता हैl

महाशिवरात्रि व्रत के नियम  
सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहनने के बाद ही पूजा करेंl
व्रत का संकल्प लेने के बाद पूजा करेंl
व्रक का संकल्प लिया है तो उसे पूरा जरूर करेंl
नकारात्मक चीजों से दूर रहेंl
ज्यादा से ज्यादा मंत्र जाप करेंl
विधिपूर्वक पूजा करेंl
रात में जागरण करेंl
शुभ मुहूर्त में ही व्रत का पारण करेंl
ब्रह्मचर्य का पालन करेंl

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0