होली के बाद सतर्क रहें ये 3 राशियां, व्यतिपात योग कराएगा हानि

होली के बाद सूर्य-चंद्र व्यतिपात योग का प्रभाव 3 राशियों पर भारी पड़ सकता है। जानें सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि को किन बातों में सतर्क रहना होगा।

Feb 24, 2026 - 00:51
 0  234
होली के बाद सतर्क रहें ये 3 राशियां, व्यतिपात योग कराएगा हानि

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

ज्योतिष में व्यतिपात योग को एक बहुत ही संवेदनशील और शक्तिशाली समय माना गया है. यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच 180° का अंतर होता है, यानी ये एक-दूसरे के सीधे विपरीत राशियों में स्थित होते हैं. इस समय ग्रहों की ऊर्जा बहुत तीव्र हो जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार सूर्य और चंद्रमा शनिवार 5 फरवरी को दोपहर बाद 03:05 पी एम बजे से व्यतिपात योग बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस अशुभ योग के असर से 3 राशियों को सबसे अधिक सतर्क रहना होगा, वरना धन हानि, स्वास्थ्य हानि, रिश्तों में अलगाव, दुर्घटनाएं आदि होने के दुर्योग हैं। 

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक तनाव बढ़ाने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अचानक दबाव बढ़ सकता है. वरिष्ठों से मतभेद की स्थिति बन सकती है. छोटी-सी गलती भी बड़ी समस्या का रूप ले सकती है. आर्थिक मामलों में जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा. निवेश टाल दें. किसी पुराने लेन-देन को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है. परिवार में अहंकार टकराव का कारण बन सकता है. जीवनसाथी के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है. स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द, आंखों में जलन या थकावट परेशान कर सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. इस समय संयम ही सबसे बड़ा उपाय है। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यतिपात योग भावनात्मक असंतुलन ला सकता है. मन में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. किसी करीबी से अनबन हो सकती है. रिश्तों में दूरी आने की आशंका है. कार्यस्थल पर गुप्त विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है. धन हानि के संकेत हैं, खासकर यदि आप बिना सोच-विचार के खर्च करेंगे. सेहत के मामले में पेट संबंधी समस्या या रक्तचाप प्रभावित हो सकता है. यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता रखें. किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहना बेहतर होगा. धैर्य और मौन इस समय आपके लिए रक्षा कवच का काम करेंगे। 

कुम्भ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान मानसिक दबाव और अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. काम में एकाग्रता कम हो सकती है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले दो बार सोचें. मित्रों या सहकर्मियों के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है. आर्थिक मामलों में अचानक खर्च बढ़ सकता है. उधार देने से बचें. घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. नींद की कमी और चिंता बढ़ सकती है. किसी पुराने मामले का तनाव फिर से उभर सकता है. वाहन या मशीनरी से जुड़ा कार्य सावधानी से करें. शांत मन से काम लें और विवादित परिस्थितियों से दूरी बनाए रखें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0