रोजाना नहीं तो एकादशी पर जरूर करें श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ, दूर होंगे सभी कष्ट
एकादशी पर श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। जानें पाठ के लाभ और महत्व।
विष्णु को हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक माना जाता है, जिनकी पूजा सृष्टि के पालनहार के रूप में भी की जाती है. विष्णु जी ने धरती पर से बुराई को मिटाने और धर्म व प्रेम की स्थापना करने के लिए विभिन्न अवतार लिए हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर विष्णु जी की विशेष कृपा रहती है, उनका जीवन न सिर्फ सुख-शांति व खुशहाली से भरा रहता है बल्कि धन की कमी और खराब सेहत का भी सामना नहीं करना पड़ता है। यदि आप भी विष्णु जी को खुश करना चाहते हैं तो आप श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र में विष्णु जी के एक हजार दिव्य नामों, गुणों, चरित्र, रूपों, शक्ति और महिमा आदि का उल्लेख किया गया है, जिसके नियमित पाठ से जीवन में स्थिरता आती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. हालांकि, जो लोग रोजाना श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ नहीं कर सकते हैं, वो एकादशी तिथि पर भी इसका पाठ जरूर करें।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0