संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के लिए नए नियम लागू

प्रदेश में संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के नए नियम लागू किए गए हैं।

Feb 21, 2025 - 12:17
 0  1.3k
संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के लिए नए नियम लागू

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

प्रदेश में संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के नए नियम लागू किए गए हैं। नए नियमों के तहत अब B.Ed अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें मुख्य बिंदु इस तरह से दिए गए हैं।

उम्मीदवार के पास शास्त्री या स्नातक (संस्कृत विषय के साथ) + B.Ed होना जरूरी है। यदि शास्त्री में 50% अंक नहीं हैं, तो एमए (संस्कृत) के अंकों के आधार पर पात्रता तय होगी।

TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। भर्ती लोक सेवा आयोग या चयन आयोग के माध्यम से होगी, बैच-वाइज भर्ती मेरिट के आधार पर होगी।

बता दें यह नियुक्ति पहले माह से होगी। हिमाचल प्रदेश में TGT संस्कृत शिक्षकों के कुल 4,321 पद स्वीकृत है इस बदलाव का उद्देश्य संस्कृत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और योग्यता -आधारित भर्ती सुनश्चित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0