बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखाकर साइबर ठगी, अलर्ट जारी, जानिए क्या कर रहे हैं शातिर?

बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठग बैंक डिटेल चुरा रहे हैं। साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी कर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने को कहा।

Feb 10, 2026 - 14:58
 0  54
बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखाकर साइबर ठगी, अलर्ट जारी, जानिए क्या कर रहे हैं शातिर?

शिमला । साइबर क्रिमिनल लोगों को ठगने के लिए नित नए तरीके अपना रहे हैं। अब साइबर ठगों ने बिजली उपभोक्ताओं को अपने निशाने पर ले रहे हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी बनकर अब वे लोगों के बैंक अकाउंट साफ करने में लगे हैं। साइबर ठगी के मामलों को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

शातिर बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर बिजली उपभोक्ता से उसके बैंक अकाउंट सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारियां हासिल कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर ठग लोगों के फोन नंबरों पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। शातिरों द्वारा भेजे जा रहे मैसेज में लिखा होता है कि आपके द्वारा भरा गया बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ, इसलिए आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के भी मैसेज भी लोगों को भेजे जा रहे हैं।

शातिरों द्वारा भेजे गए एसएमएस में फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं। जिस पर संपर्क कर बिल अपडेट करवाने की बात कह रहे हैं। जब कोई व्यक्ति साइबर ठगों द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क करता है, तो शातिर उसे उलझाना शुरू करते हैं। वे बिजली बिल भुगतान या फिर बैंक संबधी कोई अन्य वेरिफिकेशन करने का झांसा देकर उपभोक्ता से बैंक खाते की डिटेल शेयर करने को कहते हैं। इसके अलावा वे एनीडेस्क, टीम व्यूअर जैसे रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन इंस्टॉल करवाने की कोशिश भी करते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए साइबर सैल शिमला की ओर से समय समय पर एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0