‘Spirit’ का धांसू पोस्टर आउट, विवेक का इंटेंस लुक वायरल

प्रभास की फिल्म ‘Spirit’ का नया पोस्टर रिलीज। विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई के इंटेंस लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, जानें रिलीज डेट।

Feb 28, 2026 - 00:29
 0  63
‘Spirit’ का धांसू पोस्टर आउट, विवेक का इंटेंस लुक वायरल

सिनेमा लवर्स के लिए साल 2026-27 बेहद खास होने वाला है. क्योंकि इस साल कई जबरदस्त फिल्में आने वाली है. इन्हीं फिल्मों में से एक नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ का भी है. प्रभात स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर दर्शक काफी एक्साइड नजर आ रहे हैं. इसी बीच मार्क्स ने भी दर्शकों की धड़कन और भी तेज कर दी हैं. हाल ही में प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है, इसमें विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक दिखाया गया है. विवेक का पोस्ट जैसे ही रिलीज किया गया फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।

कब रिलीज होगी प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’
आपको बता दें कि साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्म के लिस्ट में प्रभास की ‘स्पिरिट’ पहले से ही गिनी जा रही है. बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय की एंट्री के बाद यह फिल्म और मजबूत बन गई है. इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी अहम किरदार में नजर आने वाली है. इतना ही नहीं एक्टर विवेक ओबरॉय के साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या देसाई भी अहम रोल में नजर आने वाली है. प्रभास स्टारर यह फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर हुआ जारी
दरअसल, ‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें विवेक ओबरॉय के साथ नया चेहरा जोड़ा गया है. आपको बता दें कि पोस्टर में विवेक के साथ जो अभिनेत्री नजर आ रही है. उनका ऐश्वर्या देसाई है. दरअसल, इस पोस्टर में देखा जा रहा है कि विवेक ओबरॉय सिगार लिए खड़े है, तो वहीं ऐश्वर्या देसाई चश्मा पहने बैठी हुई नजर आ रही है. इस फिल्म में ऐश्वर्या देसाई विवेक ओबरॉय के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली है. प्रभास की यह फिल्म 8 भाषाओं में बनाई जा रही है. फिल्म ‘स्पिरिट’ को डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और फिल्ममेकर भूषण कुमार मिलकर बना रहे हैं. प्रभास की यह फिल्म ‘स्पिरिट’ एक बड़े बजट के साथ तैयार की जा रही है. हालांकि, फिल्म को रिलीज होने में अभी काफी समय बाकी है. यही कारण है कि मेकर्स पोस्टर जारी कर फैंस को फिल्म से जुड़ा अपडेट देते रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0