अजय देवगन की इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘शतक, डेट आउट
अजय देवगन की फिल्म ‘शतक’ 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। RSS के 100 साल के इतिहास पर आधारित इस फिल्म की पूरी जानकारी जानें।
मुंबई। धुरंधर, टॉक्सिक और ओ-रोमियो जैसी मास-मसाला और बड़ी ब्रांड हाइप वाली मूवीज के इस दौर में बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म आ रही है जो की इतिहास को जीवंत करने वाली है। जी हां, ‘शतक‘ मूवी, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के गौरवशाली सफर पर आधारित है। अगर आप RSS के इतिहास, उसके बलिदानों और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में जानने के उत्सुक हैं, तो यह फिल्म आपके लिए वीकेंड में परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
पूरी जानकारी
बात करें इसके Shatak Movie के रिलीज डेट की तो यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अजय देवगन ने खुद इसे शेयर किया था। अगर आप सोच रहे हैं कि यह कोई फिक्शनल स्टोरी है, तो नहीं! यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जो RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार से लेकर माधव सदाशिव गोलवलकर तक की जर्नी को कवर करती है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का फोकस सेवा, एकता, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र-प्रथम की भावना पर होगा।
कास्ट और क्रू
नैरेटर के रूप में अजय देवगन ने इस फिल्म को अपनी आवाज दी है। डायरेक्टर आशीष मॉल की विजन से फिल्म इतनी इमोशनल बनी है। प्रोडक्शन टीम में वीर कपूर और आशीष तिवारी ने इसे प्रोड्यूस किया है, जबकि अनिल डी अग्रवाल ने कॉन्सेप्ट दिया। पैनोरामा स्टूडियोज का सहयोग इसे और भी ग्रैंड बनाता है। अगर कास्ट की बात करें, तो अभी कोई मुख्य एक्टर्स का ऐलान नहीं हुआ है, क्योंकि यह फिल्म ज्यादा नैरेशन और हिस्टोरिकल फुटेज पर आधारित लगती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0