7.7 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश

7.7 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म ‘बदला’ में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की दमदार एक्टिंग। जानें कहानी, ट्विस्ट और क्लाइमैक्स।

Feb 22, 2026 - 00:48
 0  9
7.7 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म,  क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी रही हैं जिसमें कई तरह के थ्रिल सीन्स देखने को मिले हैं. फैंस को भी ये फिल्में काफी पसंद आई हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें बदले की कहानी को दिखाया गया है. इसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी देखने को मिले. वहीं इसकी कहानी में आपको एक से पढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. 7.7 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस थ्रिलर फिल्म का नाम ‘बदला’ है. तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में कमाल का काम किया है. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं।

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी नैना सेठी के इर्द-गिर्द घूमती है. नैना सेठी लंदन की एक सफल बिजनेस वुमन होती हैं. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है तब उस पर अपने प्रेमी अर्जुन की हत्या का आरोप लगता है. वहीं नैना सेठी के वकील जिमी, मशहूर वकील बादल गुप्ता की मदद लेते हैं. पूछताछ में पता चलता है कि नैना और अर्जुन ने कुछ महीने पहले गलती से सनी नाम के युवक को कार दुर्घटना में घायल कर दिया था. डर के कारण उन्होंने हादसा छिपा दिया और सनी को कार की डिक्की में डालकर फेंक दिया, जबकि वह जिंदा था।

कहानी में ट्विस्ट
इसके बाद कहानी में ट्विस्ट तब आता है सनी के माता-पिता रानी और निर्मल को शक होता है. निर्मल भी नैना की लाइफ में इन्वॉल्व हो जाता है और तब कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. इसका क्लाइमैक्स देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. फिल्म में आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी।

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं. इन दोनों की एक्टिंग की खूब तारीफ भी हुई. फैंस ने भी इस फिल्म को काफी प्यार दिया. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. बाद में ये जब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तब ऑडियंस ने इसे काफी पसंद किया. सोशल मीडिया पर भी इसके सीन्स काफी फेमस हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0