‘द केरल स्टोरी 2’ पर बवाल क्यों? जानें पूरा विवाद

‘द केरल स्टोरी 2’ के ट्रेलर रिलीज के बाद विवाद तेज, प्रोपगैंडा बनाम हकीकत की बहस, मेकर्स को चेतावनी और बैन की मांग उठी।

Feb 18, 2026 - 18:58
 0  99
‘द केरल स्टोरी 2’ पर बवाल क्यों? जानें पूरा विवाद

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर 17 फरवरी, 2026 को रिलीज हुआ. ट्रेलर बाहर आते ही बवाल मच गया. कोई इसे प्रोपागैंडा का नाम दे रहा, तो कोई इसे हकीकत बता रहा। फिल्म 27 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है. मगर रिलीज से पहले ही फिल्म का इतना विवादों में आना और मेकर्स को चेतावनी तक देना चिंताजनक है। कई लोगों को कन्फ्यूजन है कि ऐसा क्यों हो रहा है. आज हम विस्तार से समझते हैं कि यह विवाद क्यों इतना तूल पकड़ रहा है?

ट्रेलर की शुरुआत में चौंकाने वाली बातें
‘द केरल स्टोरी 2’ के ट्रेलर की शुरुआत में ही डरावनी चेतावनी दी गई है. इसमें कहा गया कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन सकता है, जहां पर शरिया कानून लागू होगा। यह बात बहुत लोगों को पसंद नहीं आई. कई लोग कहते हैं कि यह डर फैलाने वाली बात है. ट्रेलर में राजस्थान की एक 16 साल की लड़की की कहानी है, जिसके माता-पिता पुलिस में शिकायत करते हैं। वे कहते हैं कि उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. फिल्म में भावनात्मक दबाव, धोखा और पहचान की लड़ाई दिखाई गई है. मेकर्स का कहना है कि यह ‘लव जिहाद’ जैसी सच्चाई को उजागर करता है।

दो अलग अलग पक्ष में बंटा समाज
ट्रेलर बाहर आते ही The Kerala Story 2 सुर्खियां बटोरने लगी. एक तरफ समर्थक कहते हैं कि यह फिल्म बहादुरी से सच दिखाती है. वे मानते हैं कि हिंदू बेटियों को बचाने के लिए ऐसी कहानियां जरूरी हैं. प्रोड्यूसर विपुल शाह ने कहा है कि जब आप अपराध को एक्सपोज करते हैं, तो विरोध तो होगा ही. वे इसे क्रिमिनल एक्टिविटी का खुलासा बताते हैं। वहीं दूसरी तरफ आलोचक इसे प्रोपगैंडा कहते हैं। वे कहते हैं कि फिल्म समुदायों के बीच नफरत फैला सकती है. सोशल मीडिया पर बहस तेज है। कुछ लोग इसे राजनीतिक फिल्म बताते हैं, खासकर 2026 के चुनावों से पहले. पहले भाग ‘द केरल स्टोरी’ में भी 32,000 लड़कियों के गायब होने का दावा था, जो बाद में गलत साबित हुआ और डिस्क्लेमर लगाना पड़ा. अब भी लोग कहते हैं कि यह एकतरफा कहानी है।

मेकर्स को मिली कड़ी चेतावनी
The Kerala Story 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद मेकर्स को घेरा गया. उन्हें सोशल मीडिया पर कड़ी चेतावनी मिली है. कई यूजर्स फिल्म पर बैन की मांग कर रहे हैं. कुछ कहते हैं कि यह समाज में तनाव बढ़ाएगी. सेंसर बोर्ड से कट्स की बात भी हो रही है. केरल के कुछ नेता और आलोचक पहले भाग की तरह इस पर भी सवाल उठा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म एक राज्य की छवि खराब करने पर तुला हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0