राहुल गांधी 30 अप्रैल को हिमाचल दौरे पर

राहुल गांधी 30 अप्रैल को हिमाचल के कांगड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, संगठन मजबूत करने पर जोर।

Apr 25, 2026 - 11:21
 0  45
राहुल गांधी 30 अप्रैल को हिमाचल दौरे पर

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का हिमाचल दौरा तय हो गया है। वह 30 अप्रैल को प्रदेश पहुंचेंगे और कांगड़ा के गुप्त गंगा स्थित यात्री सदन में चल रहे जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के जिला व शहरी कांग्रेस अध्यक्षों के लिए आयोजित किया गया है, जिसका शुभारंभ 21 अप्रैल को हुआ था और समापन 30 अप्रैल को होगा। इस दौरान पदाधिकारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बूथ मैनेजमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं।

इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शुक्रवार को शिमला पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह लोकसभा की लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में हिमाचल दौरे पर आए हैं। अनाडेल हेलिपैड पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने पुष्टि की कि राहुल गांधी 30 अप्रैल को कांगड़ा पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0