कांगड़ा के दो भाइयों पर 12 लाख की ठगी का आरोप, पठानकोट में मामला दर्ज

कांगड़ा के दो भाइयों पर विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप। पठानकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Apr 8, 2026 - 10:20
 0  27
कांगड़ा के दो भाइयों पर 12 लाख की ठगी का आरोप, पठानकोट में मामला दर्ज

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो । पठानकोट

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कांगड़ा से जुड़े दो भाइयों के खिलाफ पठानकोट के सुजानपुर थाना में केस दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी मोहित टांक के अनुसार, शिकायतकर्ता सागर कुमार निवासी मलकपुर ने एसएसपी पठानकोट को दी शिकायत में बताया कि उसे और उसके साथियों को विदेश भेजने के नाम पर ठगा गया। आरोप है कि नूरपुर क्षेत्र के अनिल मेहरा और नरेंद्र मेहरा ने उनसे कुल 12 लाख रुपये लिए।

शिकायत के मुताबिक, 8 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जबकि 4 लाख रुपये नकद दिए गए। आरोपियों ने वर्क परमिट पर सिंगापुर भेजने का झांसा दिया और 25 मई 2025 को उन्हें सिंगापुर भेज दिया।

पीड़ितों ने बताया कि सिंगापुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने कोई नहीं आया। बाद में उन्हें एक स्थान पर पहुंचाया गया, जहां करीब एक महीने तक कमरे में रखा गया। इस दौरान उनसे 25 हजार रुपये मासिक किराया भी लिया गया।

किसी तरह खुद को बचाते हुए पीड़ित जून माह में भारत लौट आए। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0