खड़े टैंकर से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, 5 लोगों की मौत, 8 घायल
बरेली में तेज रफ्तार बोलेरो की टैंकर से टक्कर में 5 लोगों की मौत, 8 घायल। पुलिस जांच में जुटी, हादसे से इलाके में सनसनी।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो की खड़े टैंकर से टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को गाड़ी काटनी पड़ी।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि बोलेरो के टैंकर से टकराने के बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी उसमें जा भिड़ी, जिससे हादसा और भयावह हो गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0