राजस्थान के युवा आएंगे कांगड़ा, 5 दिन चलेगा खास कार्यक्रम
राजस्थान के 35 युवा 2 से 6 फरवरी तक कांगड़ा में अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेंगे, संस्कृति, पर्यटन और प्रशिक्षण से जुड़ेंगे।
धर्मशाला । जिला कांगड़ा 2 फरवरी से युवाओं की ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों से गुलजार होने जा रहा है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत कांगड़ा द्वारा पांच दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 6 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 35 युवा प्रतिभागी और 2 अनुरक्षक भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र (RHFWTC), छेब कांगड़ा में आयोजित गतिविधियों में शामिल होंगे।
युवा सामाजिक जीवन से होंगे रूबरू
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, परंपराएं और खान-पान, कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का शैक्षिक भ्रमण, स्थानीय सामाजिक जीवन से रूबरू होने का अवसर मिलेगा, साइबर सुरक्षा और स्वरोजगार पर प्रशिक्षण कक्षा आधारित सत्रों में विशेषज्ञ अधिकारी युवाओं को
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना
उप-निदेशक ध्रुव डोगरा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 विजन और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान को मजबूत करते हैं। इसी क्रम में 9 फरवरी से हिमाचल के 37 युवा राजस्थान जाकर इस अनुभव को साझा करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0