हिम मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल, कांगड़ा में हिमालयन कराटे ओपन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सुमन महाशा । कांगड़ा
स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल, कांगड़ा में हिमालयन कराटे ओपन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें हिम मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में अनाया सहगल ने 25 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, मेहक ने अंडर-45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा अहाना सहगल ने अंडर-25 किलोग्राम और उजयेता ने अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए। काव्या ने अंडर-20 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अकादमी की पदक तालिका में योगदान दिया।
इस उपलब्धि पर अकादमी के कोच राजेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के कारण यह सफलता मिली है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने और बड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी कराटे और मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0