छह ज्वेलरों से तेंदुए के 86 नाखून व पांच दांत बरामद

रोहड़ू में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह ज्वेलरों से तेंदुए के 86 नाखून, पांच दांत व दुर्लभ पक्षियों के पंख बरामद, जांच जारी।

Feb 10, 2026 - 20:14
 0  45
छह ज्वेलरों से तेंदुए के 86 नाखून व पांच दांत बरामद

शिमला । जिले के रोहड़ू में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वेलर की दुकानों पर छापामारी की है। इस दौरान विभाग ने तेंदुए के 85 नाखून और पांच दांत बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मंगलवार को दिन के समय रोहड़ू शहर में अलग-अलग स्थानों पर की गई। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहड़ू के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी की दुकानों में जांच की।

जांच के दौरान छह ज्वेलरों के पास से तेंदुए के86  नाखून और पांच  दांत पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से रखा गया था। इसके अलावा दुर्लभ पक्षियों के पंंख भी मिले हैं। विभाग के अनुसार यह सामग्री वन्यजीव अधिनियम के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती है और इसका व्यापार या संग्रह करना कानूनन अपराध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0