चिट्टा तस्करी का मेन सप्लायर विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। नेटवर्क, बैंक खातों और सप्लाई चेन की जांच जारी।
शिमला । पुलिस ने चिट्टा तस्करी का मेन डिस्ट्रीब्यूटर विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू गिरफ्तार को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस की टीम ने नेपाल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा एएसपी शिमला एएसपी अभिषेक ने शिमला में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान किया है।
उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस द्वारा जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक और संगठित अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत न केवल आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उनकी सप्लाई चेन, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रोहड़ू में मुकदमा नंबर 5/26 दिनांक 2 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था।
इस मामले में मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब निवासी दो युवकों जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को 83 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच टीम द्वारा आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की बारीकी से जांच की गई। एएसपी अभिषेक ने बताया कि इस विश्लेषण में सामने आया कि इस अवैध कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं। इसके आधार पर 10 फरवरी 2026 को थाना रोहड़ू पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें आशीष चौहान (24 वर्ष) निवासी खशधार, चिडग़ांव, नवीन शिट्टा (31 वर्ष) निवासी गोक्सवारी, चिडग़ांव, दीवान चंद (39 वर्ष) निवासी सुंधा, चिडग़ांव इन सभी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0