फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी, ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार।

Feb 5, 2026 - 15:17
 0  45
फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में फिर से छह फरवरी को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं व्यक्त की गई है। नौ फरवरी से राज्य में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस विक्षोभ के प्रभाव से नौ और दस फरवरी को राज्य में फिर से बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावनाएं व्यक्त की गई है। मौसम विभाग शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। सात और आठ फरवरी को भी राज्य के अधिकांश भागों में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहा। राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। ऊंचे क्षेत्रों में यह -एक से छह डिग्री, मध्य क्षेत्रों में तीन से 20 डिग्री और निचले क्षेत्रों में 19 से 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कहां, कितनी बारिश-बर्फबारी
राज्य में बीते 24 घंटो के दौरान कुछ एक क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। जिला सोलन के कसोल में 11.0 एमएम, जोगिंद्रनगर 9.0 , मनाली व पालमपुर 8.0, बिजाही, 7.2, सियोबाग व भुंतर 5.4, मंडी 2.6, जुब्बरहट्टी 2.2, पंडोह व गोहर 2.0, शिमला 1.2 व स्लापर 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। उधर, कुछ एक स्थानों पर बर्फबारी का दौर जारी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0