HP Panchayat Chunav: जनजातीय क्षेत्रों में एक साथ वोटिंग
हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति और किलाड़ में पंचायत चुनाव इस बार एक साथ कराने की तैयारी। 51 पंचायतों में एकसाथ मतदान संभव।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । शिमला
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में इस बार पंचायत चुनाव एक साथ करवाने की तैयारी की जा रही है। लाहौल-स्पीति और किलाड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में भी अन्य पंचायतों के साथ ही चुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार जनजातीय क्षेत्रों की पंचायतों का कार्यकाल अगस्त तक है। वर्ष 2021 में इन क्षेत्रों में पंचायत चुनाव सितंबर माह में आयोजित किए गए थे। उस समय भारी बर्फबारी के कारण चुनाव कार्यक्रम में कई बार बदलाव करना पड़ा था, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हुई थी।
इस बार मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल बना हुआ है और बर्फबारी भी कम हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग सभी पंचायतों में एक साथ चुनाव करवाने की योजना बना रहा है। यदि हालात ऐसे ही बने रहे, तो चुनाव की घोषणा के साथ ही लाहौल-स्पीति और किलाड़ क्षेत्र की करीब 51 ग्राम पंचायतों में मतदान एक साथ कराया जाएगा।
सरकार और चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि चुनाव प्रक्रिया समय पर और सुचारू रूप से पूरी हो, ताकि पंचायतों में प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों। एक साथ चुनाव होने से संसाधनों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित होगा और चुनावी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेगी।
इस पहल से जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भी समान रूप से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा और स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0