मुख्यमंत्री के DA बढ़ाने के फैसले का अजय वर्मा ने किया स्वागत
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने की घोषणा का एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने स्वागत किया है।
सुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने की घोषणा का एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एरियर देने के फैसले को भी सराहनीय बताया।
अजय वर्मा ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिली यह सौगात बड़ी राहत लेकर आई है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में महंगाई भत्ता बढ़ाने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एरियर देने से कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का यह फैसला कर्मचारी हितैषी सोच को दर्शाता है।
अजय वर्मा ने कर्मचारियों के कल्याण और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का दोबारा धन्यवाद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0