सेना में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज, जानें डिटेल 

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए शिमला, सोलन सिरमौर और किन्नौर जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है।

Nov 2, 2023 - 13:20
 0  513
सेना में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज, जानें डिटेल 

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 
अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए शिमला, सोलन सिरमौर और किन्नौर जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा पास युवा ज्वाइन इंडियन आर्मी (www.joinindianarmy.nic.in) वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती रैली का आयोजन प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर दिनांक 18 नवम्बर से 24 नवम्बर 2023 के बीच किया जाएगा। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम छह और अधिकतम 10 चिन अप  करने होंगे, 09 फीट गड्ढे को पार करना होगा और जिग जैग बैलेन्स दिखाना होगा। 
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपने साथ दसवीं और बारहवीं पास की मार्क शीट , मूल निवास स्थायी प्रमाणपत्र , डोगरा / माइनॉरिटी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र केवल नायब तहसीलदार, तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी किया हुआ लाएं। साथ में उम्मीदवारों को एफिडेविट, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अविवाहित होने का प्रमाण पत्र लाना होगा। जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाणपत्र (NIELIT/ITI), एनसीसी और वैध खेल कूद प्रमाणपत्र हो तो उसे अपने साथ जरूर लेकर आएं। जिन उम्मीदवारों के पिता सेवानिवृत्त या सेवारत है वह उम्मीदवार रिलेशनशिप सर्टिफिकेट एवं साथ में डिस्चार्ज बुक की कॉपी लेकर भर्ती के लिए आएं। 
कर्नल पुष्पिंदर कौर ने युवाओं से आह्वान किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी दिक्कत होने से भर्ती कार्यालय शिमला में संपर्क कर सकते हैं, भर्ती कार्यालय शिमला ऐसे में सम्पूर्ण मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती नि:शुल्क है। यह प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर है इसलिए दलालों से सावधान रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0