लाखों की नौकरी ठुकराकर सेना जॉइन, साहिल का कमाल

मंडी के साहिल ठाकुर ने लाखों का पैकेज ठुकराकर भारतीय सेना जॉइन की। SSB में ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल कर बने लेफ्टिनेंट।

Feb 13, 2026 - 15:53
 0  72
लाखों की नौकरी ठुकराकर सेना जॉइन, साहिल का कमाल

मंडी ।  हिमाचल प्रदेश के युवाओं में सेना के प्रति जज्बा और देशसेवा का जुनून एक बार फिर देखने को मिला है। मंडी जिला की ग्राम पंचायत चोलथरा के गांव दिगोह के रहने वाले साहिल ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट के पद पर जगह बनाई है। साहिल की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। साहिल ठाकुर ने सर्विस सिलैक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में 16वां स्थान हासिल किया है। इस कड़ी परीक्षा को पास करने के बाद अब वह भारतीय सेना में बतौर लैफ्टिनैंट अपनी सेवाएं देंगे। उनकी ट्रेनिंग जल्द ही ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में शुरू होगी।

एमएनसी की नौकरी छोड़ पिता की राह चुनी
साहिल के पिता कुलदीप ठाकुर वर्तमान में भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर सेवारत हैं, जबकि माता सुमन ठाकुर गृहिणी हैं। साहिल ने सोलन की जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी से बीटैक (कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका चयन एक मल्टीनैशनल कंपनी में हुआ, जहां उन्हें लाखों रुपए का पैकेज मिला, लेकिन बचपन से मेधावी रहे साहिल के मन में देशसेवा का जुनून था।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0