'नशा मुक्ति अभियान' के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
आयुष विभाग द्वारा GSSS Daulatpur में नशे के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
आयुष विभाग द्वारा GSSS Daulatpur में नशे के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित स्टाफ द्वारा नशा मुक्ति की शपथ भी ली गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में AAM (Ayush) Takipur के प्रभारी डॉ. गरिमा कश्यप की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
कुल लाभार्थी: 407
- छात्र: 201
- छात्राएँ: 181
- स्टाफ: 25
यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाने तथा युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0