डीसी कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन, 205 लोगों को मिला लाभ

आयुष विभाग की ओर से ऑस्टियोपोरोसिस एवं मस्कुलोस्केलेटल विकारों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत डीसी कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

Oct 16, 2026 - 17:49
 0  54
डीसी कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन, 205 लोगों को मिला लाभ

संजीव भारद्वाज। धर्मशाला

आयुष विभाग की ओर से ऑस्टियोपोरोसिस एवं मस्कुलोस्केलेटल विकारों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत डीसी कार्यालय परिसर कांगड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने शिविर का शुभारंभ किया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बीमारियों की समय पर पहचान करना रहा। शिविर में कुल 205 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान 65 लोगों की बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच की गई, जिनमें से 60 लोगों में ऑस्टियोपीनिया के संकेत पाए गए। संबंधित लोगों को संतुलित आहार, नियमित योग और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक सप्लीमेंट लेने की सलाह दी गई।

इसके अलावा लिवर फंक्शन टेस्ट, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, थायराइड और कोलेस्ट्रॉल की जांच भी निःशुल्क की गई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौष्टिक आहार लेने, योग करने और शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

कार्यक्रम के तहत डीसी कार्यालय के कर्मचारियों के लिए योग ब्रेक की सुविधा भी दी गई, ताकि लंबे समय तक बैठकर काम करने से होने वाले तनाव और मांसपेशियों की थकान को कम किया जा सके। शिविर में आयुष विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0