धर्मशाला के दाड़ी स्थित गोरखनाथ मंदिर में आज होगी गोरखाली सांस्कृतिक संध्या

धर्मशाला में आज 17 अक्टूबर को दाड़ी बायपास स्थित गोरखनाथ मंदिर में गोरखाली सांस्कृतिक संध्या होगी। दोपहर 3 बजे से तंबोला और शाम 5:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा शुरू ।

Oct 17, 2026 - 12:56
 0  63
धर्मशाला के दाड़ी स्थित गोरखनाथ मंदिर में आज होगी गोरखाली सांस्कृतिक संध्या
धर्मशाला के दाड़ी स्थित गोरखनाथ मंदिर में आज होगी गोरखाली सांस्कृतिक संध्या

रोजाना हिमाचल | धर्मशाला

धर्मशाला। दाड़ी बाईपास स्थित गोरखनाथ मंदिर में शनिवार को गोरखाली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। दाड़ी की मुखिया अनीशा गुरूंग ने बताया की आज शाम आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोरखाली समुदाय की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा, जबकि दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक तंबोला आयोजित किया जाएगा गोरखाली समुदाय की सांस्कृतिक पहचान लोकगीतों, पारंपरिक नृत्यों, वेशभूषा और त्योहारों से जुड़ी है। दशैं और तिहार जैसे प्रमुख पर्व समुदाय के सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इन अवसरों पर परिवारों का एकत्र होना, बड़ों से आशीर्वाद लेना और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करना सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। ऐसे आयोजन समुदाय की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में गोरखा समुदाय की ऐतिहासिक उपस्थिति रही है। समुदाय की परंपराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक मेलजोल और आपसी सहभागिता को बढ़ावा देने का माध्यम भी बनते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0