कांगड़ा कॉलेज ने धर्मशाला को 73 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में एमसीएम डीएवी कांगड़ा कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धर्मशाला कॉलेज को 73 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में एमसीएम डीएवी कांगड़ा कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धर्मशाला कॉलेज को 73 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ऊना में खेले गए इस मुकाबले में कांगड़ा की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन खेल दिखाया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कांगड़ा कॉलेज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। टीम की ओर से अरशद धीमान ने 34 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, ध्रुव सिंह ने 40 और सुकृत शर्मा ने 34 रनों का योगदान दिया।
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मशाला कॉलेज की टीम कांगड़ा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15.2 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। धर्मशाला की ओर से सोहम ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।
कांगड़ा की ओर से विवेक तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अरशद धीमान और सुकृत शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। इस जीत के साथ कांगड़ा कॉलेज की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। अब टीम की नजर खिताब जीतने पर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0