कांगड़ा में सेवा सेतु शिविरों के जरिए पीएम सूर्य घर योजना के प्रति किया जागरूक
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ऑपरेशन सर्कल कांगड़ा की ओर से 13, 14 और 15 अक्टूबर को ‘सेवा सेतु’ शिविरों का आयोजन किया गया।
सुमन महाशा । कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ऑपरेशन सर्कल कांगड़ा की ओर से 13, 14 और 15 अक्टूबर को ‘सेवा सेतु’ शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ और इसके तहत मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जागरूक करना रहा।
शिविरों में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया, पात्रता, सब्सिडी और ऑनलाइन आवेदन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से बिजली के बिल में कमी लाई जा सकती है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।
अधिकारियों ने लोगों से योजना का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक पोर्टल **pmsuryaghar.gov.in** पर जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने की अपील की। शिविरों में नहीं पहुंच पाने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेस और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता इंजीनियर आदर्श भारद्वाज सहित विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने शिविरों को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पंचायत प्रतिनिधियों, नागरिकों और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अपनाने और योजना का लाभ उठाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0