मां बज्रेश्वरी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, छठे नवरात्रे पर 6700 भक्तों ने किए दर्शन
शक्तिपीठ मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
सुमन महाशा। कांगड़ा
शक्तिपीठ मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रों के चलते मंदिर में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। छठे नवरात्रे के दिन लगभग 6700 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, पांचवें नवरात्रे के दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में 4 लाख 50 हजार 244 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया।
मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग के दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से मां के दर्शन करवाए जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नवरात्रों के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज रहा है। नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर में धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0