प्रदेश में नई भर्ती नीति का ड्राफ्ट फाइनल

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में होने वाली भर्ती के नियमों में से अनुबंध के प्रावधान को हटाने के बाद अब नई भर्ती नीति नोटिफाई होने वाली है।

Jul 9, 2025 - 12:13
 0  27
प्रदेश में नई भर्ती नीति का ड्राफ्ट फाइनल

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में होने वाली भर्ती के नियमों में से अनुबंध के प्रावधान को हटाने के बाद अब नई भर्ती नीति नोटिफाई होने वाली है। कार्मिक विभाग ने यह ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है और इसे समीक्षा के लिए विधि विभाग को भेजा गया है। इससे पहले कैबिनेट ने इस भर्ती नीति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अधिकृत कर दिया था। कार्मिक विभाग ने मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद इस पॉलिसी को बनाया है।

सूत्र बताते हैं कि नई पॉलिसी में दो साल की जॉब ट्रेनिंग का प्रावधान किया जा रहा है, जैसे दो साल अनुबंध की सेवा का प्रावधान पहले से था। जिन कर्मचारी वर्गों को पहले अनुबंध पर भर्ती किया जाता था, उन्हें अब जॉब ट्रेनिंग पर किया जाएगा। इसी सप्ताह इस भर्ती नीति की नोटिफिकेशन होने वाली है।

अब नई भर्तियां इस नई नीति के अनुसार होंगी। इससे पहले राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को वे सभी पुरानी भर्तियां दे दी थी, जो पहले नोटिफाई हो चुकी थीं या जिनकी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0