मां बज्रेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र संपन्न, अंतिम दिन चढ़ा 8.68 लाख रुपये का चढ़ावा

शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्र का सफलतापूर्वक समापन हो गया। नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 8 लाख 68 हजार 100 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया।

Oct 20, 2026 - 19:58
 0  45
मां बज्रेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र संपन्न, अंतिम दिन चढ़ा 8.68 लाख रुपये का चढ़ावा

सुमन महाशा। कांगड़ा

शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्र का सफलतापूर्वक समापन हो गया। नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 8 लाख 68 हजार 100 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने मां बज्रेश्वरी देवी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग के दिशा-निर्देशों के अनुसार नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर में सफाई, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के आपसी सहयोग से नवरात्र का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। मंदिर अधिकारी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं और नवरात्र का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0