"नैशनल स्वास्थ्य मिशन" के अंतर्गत राजल में किया सामान्य स्वास्थ्य निरीक्षण
गुरुवार को "नैशनल स्वास्थ्य मिशन" के अंतर्गत मोबाइल "जीवन धारा" की टीम द्वारा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
गुरुवार को "नैशनल स्वास्थ्य मिशन" के अंतर्गत मोबाइल "जीवन धारा" की टीम द्वारा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र राजल के प्रांगण में किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान नीलम एवं उप प्रधान मदन चौधरी उपस्थित रहे।
बता दें कि पालमपुर से उपस्थित डा० अभय के साथ फार्मेसिस्ट शिवानी पाल, लैब टैक्नीशियन साक्षी, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र की सी एच ओ प्रियंका, ने लोगों का स्वास्थ्य निरीक्षण किया। इस दौरान अधिक्तर लोगों को बीमारी की टैस्टिंग करवाने के पश्चात मुफ्त दवाई दी गई। लगभग 55 में से 12 व्यक्तियों को उच्च स्वास्थ्य लाभ हेतु सरकारी हस्पताल कांगड़ा एवं टांडा मेडिकल कॉलेज को टेस्टिंग लिए रेफर किया गया। गांव में कार्यरत आशा वर्कर सुभद्रा, रंजना, रेणु का सहयोग रहा।
इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान सुमीत, कृष्ण, ओम प्रकाश, चुनी लाल, प्रेम, मलका देवी, हौंसली इत्यादि ने स्वास्थ्य निरीक्षण करवाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0