शाहपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को नगर पंचायत ने दी बधाई
शाहपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से गठन पर नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्ष बबीता ठाकुर, उपाध्यक्ष राजीव पटियाल और पार्षदों ने सभी पत्रकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विशाल वर्मा। शाहपुर
शाहपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से गठन पर नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्ष बबीता ठाकुर, उपाध्यक्ष राजीव पटियाल और पार्षदों ने सभी पत्रकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब का गठन क्षेत्र की पत्रकारिता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पत्रकारों को एकजुट होकर जनहित के मुद्दे उठाने के लिए साझा मंच मिलेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता ठाकुर ने नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष पटियाल, महासचिव विचित्र शर्मा और पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रेस क्लब क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को जागरूक करने के साथ-साथ प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में अहम भूमिका निभाती है।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजीव पटियाल ने भी प्रेस क्लब के गठन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह मंच पत्रकारों की एकजुटता, अधिकारों और सम्मान को मजबूत करने में सहायक होगा। साथ ही सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पार्षद अभिषेक माथुर, अनुपमा, प्रीति, नितिन और विजय गुलरिया ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब आपसी सहयोग से शाहपुर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0