तकीपुर कॉलेज में वॉलीबॉल चैंपियनशिप, लड़के और लड़कियों के वर्ग में मेजबान टीम ने जीते खिताब

राजकीय डिग्री कॉलेज तकीपुर में क्लस्टर स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

Oct 22, 2026 - 19:25
 0  99
तकीपुर कॉलेज में वॉलीबॉल चैंपियनशिप, लड़के और लड़कियों के वर्ग में मेजबान टीम ने जीते खिताब
तकीपुर कॉलेज में वॉलीबॉल चैंपियनशिप, लड़के और लड़कियों के वर्ग में मेजबान टीम ने जीते खिताब

सुमन महाशा। कांगड़ा 

राजकीय डिग्री कॉलेज तकीपुर में क्लस्टर स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तकीपुर, लंज, बड़ोह, नगरोटा बगवां और मटौर कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

लड़कियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तकीपुर और बड़ोह कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले दो सेट में दोनों टीमें एक-एक सेट जीतकर बराबरी पर रहीं। इसके बाद निर्णायक तीसरे सेट में तकीपुर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।

वहीं, लड़कों की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तकीपुर और लंज कॉलेज के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में तकीपुर कॉलेज की टीम ने लंज कॉलेज को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मटौर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता और उपविजेता टीमों का उत्साहवर्धन किया। अंत में तकीपुर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0