एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में कुल 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर की रिशिका और अंजलि ने हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर की अंकिता नाइक तथा बी.एससी. प्रथम वर्ष की अदिति सोहल और सूर्यांश गुलैरिया को दिया गया। वहीं, तृतीय पुरस्कार बी.एससी. प्रथम वर्ष की अपूर्वा, हिमांशी और वंशिका ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. यांचेन डोलमा ने निर्णायक के रूप में किया। उन्होंने पोस्टरों की विषय-वस्तु, वैज्ञानिक जानकारी, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने रसायन विज्ञान विभाग के प्रयास की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0